बैंकर से नेता बनी मीरा सान्याल का लंबी बीमारी के बाद कल निधन हो गया। मीरा सान्याल 57 साल की थीं। रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड के लिए देश की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर वह आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं और उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और कहा कि देश ने एक ‘‘तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है.” उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप हमेशा हमारे हृदय में रहेंगी।”

मीरा सान्याल 30 साल तक बैकिंग क्षेत्र में कार्यरत रही है। कोच्चि में 15 अक्‍टूबर 1961 में जन्मी मीरा एशिया के लिए एबीएन एमरो के लिए कॉर्पोरेट फाइनेंस के प्रमुख और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया था। हालांकि मीरा सान्याल की राजनीतिक सफर सफलता भरा नहीं रहा। मुंबई साउथ से चुनावी मैदान में उतरी मीरा सान्याल के हाथ असफलता लगी। मीरा सान्याल आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी की सदस्‍य रह चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here