दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि भारती ने दो दिन पहले यहां पर एक विवादित बयान दिया था। इन्होंने उत्तरप्रदेश के अस्पतालों के बारे में गलत टिप्पणी की थी। भारती ने कहा था कि यूपी अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।

भारती के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सोमनाथ भारती को ट्विटर यूजर गालियों से नवाज रहे हैं। वहीं यूपी पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है।

रायबरेली गेस्ट हाउस में रविवार की रात गुजारने के बाद सुबह वह जैसे ही निकले तो पुलिस ने उनका रास्ता रोका, जिसके बाद उनकी पुलिसवालों से कहासुनी हुई। इस दौरान उन पर किसी ने स्याही फेंक दी।

de148e19 e77c

सोमनाथ भारती का आरोप है कि सुबह भाजपा कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंच गए और जैसे ही निकले उन पर स्याही फेंक दी गई। आरोप के मुताबिक, हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस में हंगामा भी खूब किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

पार्टी के विधायक की गिरफ्तारी के बाद आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में सरकार की तानाशाही चरम पर है। संजय ने कहा, ‘आप ने जब स्कूल, अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया तो आप  नेताओं को आतंकित किया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाइयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी तरफ, भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आप नेताओं के आरोप पर पलटवार करते हुए वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में सोमनाथ पुलिस को धमकाते हुए दिख रहे हैं। सोमनाथ कह रहे हैं कि अगर उन्हें स्कूल जाने से रोका गया तो वह अधिकारी की वर्दी उतरवा देंगे। एक दूसरे वीडियो में वह यह भी कहते हए दिख रहे हैं कि योगी की मौत निश्चित है।

d0b76eb0 67d4 4143 a

बता दें कि, शनिवार को ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने अमेठी  के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। उनके इस बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसी केस में उन्हें सोमवार को रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें फुरसतगंज थाने ले जाया गया जहां उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख मिली। फिलहाल भारती को 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here