दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल; बंद रहेंगे कई रास्ते और मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट

0
127
Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल हो रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि परेड सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विजय चौक से शुरू होगी। विजय चौक से होते हुए यह कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागोन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोलाकार प्रतिमा, तिलक मार्ग से होते हुए लाल किले पर खत्म होगी।

Delhi Traffic Advisory: ये रास्ते होंगे प्रभावित

एडवाइजरी में बताया गया है कि सी-हेक्सागन-इंडिया गेट मार्ग आज सुबह 9:15 बजे से तिलक नगर से परेड निकलने तक बंद रहेगा। परेड की गति के आधार पर क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति मिलेगी। साथ ही 10:30 से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर किसी भी दिशा ट्रैफिक की अनुमति नहीं मिली है। इसलिए जितना हो सके दोपहल 1 बजे तक इन रास्तों से निकलने से बचें।

अगर मेट्रो सेवाओं की बात करें तो रिहर्सल के दौरान इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही 15 फरवरी तक ड्रोन उड़ाने पर भी दिल्ली में रोक लगाई गई है। इसके साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे जैसी चीजों को उड़ानें प्रतिबंध लगाया गया है।

संबंधित खबरें: