रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंडमान-निकोबार दौरे पर हैं। यहां वे अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में तीनों सेनाओं के कमान के साथ दिवाली मानाएंगी। बता दें कि सीतारमण आज से दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह जाएंगी। यहां वे वायु सेना, नौसेना तथा सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के अलावा रक्षा संबंधित मुद्दों की समीक्षा भी करेंगी।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि रक्षा मंत्रालय की बागडोर संभालने के बाद अंडमान की उनकी यह पहली यात्रा होगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ जवानों तथा उनके परिजनों से भी मिलेंगी और उनके साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगी। वह कमान के संचालन क्षेत्र और वायु सेना स्टेशन कार निकोबार भी जाएंगी तथा सैन्य तैयारियों का जायजा भी लेंगी।
जैसा कि अंडमान-निकोबार कमान भारत का एकमात्र तीनों सेवाओं का कमान है। सीतारमण सेल्युलर जेल में स्वतंत्र ज्योति और कार निकोबार में सूनामी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘कमान के पहले दौरे में वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगी और दो दिन में विभिन्न समारोहों के दौरान उनके परिजन से बातचीत करेंगी।’’ साथ ही सीतारमण कमान के संचालन इलाके और कार निकोबार वायुसेना स्टेशन भी जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी भी हर साल की तरह इस बार सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस मामले में सेना मोदी के सरहद पर जाने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी इस बार चीन से लगी सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से हर बार की तरह पीएम के कार्यक्रम को टॉप सीक्रेट रखा गया है।
इससे पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने विजयदशमी का त्योहार कश्मीर में जवानों के साथ मनाया था