चुनाव में भले ही भाजपा कांग्रेस से दो कदम आगे है। लेकिन उपचुनावों में कांग्रेस लगातार भाजपा को मात दे रही है। अभी राजस्थान में भी यही देखा गया और अब मध्य प्रदेश में भी। मध्य प्रदेश की कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को दोनों सीटों पर विजय हासिल हुई है। इस जीत से कांग्रेस में काफी उत्साह और खुशी है। जहां मुंगावली सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव ने 2,124 वोट से जीत दर्ज की। वहीं कोलारस सीट पर पार्टी के कैंडिडेट महेन्द्र सिंह यादव ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल की। बीजेपी के देवेन्द्र जैन को 8083 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

इस चुनाव को दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। बता दें कि इस चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट ने बड़ी मेहनत की थी। वहीं कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने भी कड़ी मशक्कत की थी। अब कांग्रेस का कहना है कि 8 महीने बाद मध्यप्रेदश से बीजेपी की रवानगी तय है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट में कहा, ‘मुंगावली और कोलारस की जीत सत्य की जीत है। धनबल के ऊपर जनबल की जीत है। आपके विश्वास की जीत है। अन्नदाताओं की जीत है। सबसे ऊपर ये जीत मेरी आन, बान और शान मेरी प्यारी जनता की जीत है। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चले कांग्रेस के जांबाज़ सिपाहियों, मेरे कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने इस जीत के लिए सहदिल से जनता को धन्यवाद दिया।

बता दें कि मुंगावली में कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन होने से और कोलारस में कांग्रेस के विधायक रामसिंह यादव के निधन होने से उपचुनाव कराना पड़ा। दोनों विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।  यहां कांग्रेस के परंपरागत गढ़ को ढहाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here