उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य में मौजूद किसी भी घुसपैठिये को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि ये घुसपैठिये चाहे बंगलादेशी हों या फिर रोहिंग्या, इन्हें छांट-छांट कर सीमा से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड की जनता से अपील भी की कि ऐसा कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत सरकार को इसकी जानकारी दी जाए। हम एक-एक को बाहर कर देंगे।
Kisi guspaetiye ko,chaye Bangladeshi ho ya Rohingya ho, ek-ek ko chhant-chhant kar seema se bahar kiya jayega. Main U'khand ki janta se kehna chahunga,kahin par apko aise sandigd vyakti lagte hain toh aap sarkar ko soochit karein.Hum ek-ek ko bahar kaderenge:Uttarakhand CM (13.9) pic.twitter.com/FHyTZtc4Q2
— ANI (@ANI) September 14, 2018
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इससे पहले भी इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। अगस्त में असम के एनआरसी के अंतिम मसौदे में बाहर किए गए 40 लाख लोगों के मामले पर मचे सियासी घमासान के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड से भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। उनका कहना था कि देहरादून में एक समुदाय या संप्रदाय विशेष की जनसंख्या जिस तेजी से बढ़ी है, उससे आशंका है कि ये बांग्लादेश के घुसपैठिये हैं।
बता दे, की त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। इंटेलीजेंस इस पर काम कर रही है। उनका कहना है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कानूनी तरीके से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार के बीच चल रहे विवाद पर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में इसी साल सितंबर में स्थानीय चुनाव करा दिए जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य सरकार तेजी से कर रही है।