Azadi ka Amrit Mahotsav कार्यक्रम के तहत CISF द्वारा ‘साईकिल रैली’ का आयोजन

0
519
Amrit Mahotsav
Azadi के Amrit Mahotsav कार्यक्रम के तहत CISF द्वारा ‘साईकिल रैली’ का आयोजन

भारत की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मद्देनजर पूरे देश में आयोजित ‘Azadi ka Amrit Mahotsav’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ‘साईकिल रैली’ प्रमुख हैं। CISF द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘साईकिल रैली’ का आयोजन देश भर में किया जा रहा है।

इसी कड़ी में CISF समूह मुख्यालय, पटना की ओर से बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित भितिहरवा, गांधी आश्रम से 11 सितम्बर 2021 को ‘साइकिल रैली’ का आयोजन किया गया है। यह साईकिल रैली उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 02 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचेगी। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। CISF भारत का एक सशस्त्र बल है। जो राष्ट्रीय स्मारकों के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करता है।

https://youtu.be/fcpFAoIQdNA