दुनियाभर में कोरोना वायरस से कहर मचाने वाला चीन डुप्लीकेट मशीन है। संभवत आने वाले समय में चीन इंसानों का डुप्लीकेट बनाने लगेगा। सभी को पता है, चीन कॉपी करने में माहिर है। टीवी की बता करे या मोबाइल फोन की चीन सबकी कॉपी बनाता है। इस बार का मुद्दा अलग है। चीन ने भारत में धड़ल्ले से बिक रही कार का कॉपी बनाया है। दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कुछ चाइनीज कंपनियां अपनी गाड़ियों की बिक्री करती हैं। आज हम आपको पाकिस्तान में बिकने वाली ऐसी ही एक चाइनीज कार के बारे में बता रहे हैं, जो भारतीय कंपनी महिंद्रा की दो गाड़ियों का मिक्स्चर या यूं कहिये कि दो गाड़ियों के डिजाइन को मिलाकर तैयार की गई एक कार है।

महिंद्रा को कॉपी करने वाली चीन की कार निर्माता कंपनी BAIC है और यह पड़ोसी मुल्क में BJ40 Plus नाम से एक कार की बिक्री करता है। यह चीनी कार महिंद्र थार की तरह दिखती है। हालांकि इसकी फ्रंट ग्रिल कंपनी की ही एक और एसयूवी बोलेरो से मेल खाती है। गाड़ी का अन्य हिस्सा थार की तरह ही दिखता है। अचानक नजर पड़ जाए तो यह पूरी तरह थार ही लगेगी। । हालांकि टेल लैंप, टेलगेट डिजाइन और टेलगेट पर लगे स्पेयर व्हील काफी हद तक आपको अमेरिकी वाहन निर्माता जीप रैंगलर की याद दिला सकते हैं।

चीन के कंधे पर सर रख के रोने वाले पाकिस्तान में बिक रही रही BAIC की BJ40 Plus की खासियत की बात करें तो इसमें आपको 12.3 इंच का LCD इस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले मिलता है जो 10 इंच के टच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। आगे बात की जाए तो रियरव्यू मिरर के पीछे एक इनबिल्ट डैशकैम दिया गया है। इसमें आपको इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। वहीं साथ में आपको क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंटोल, रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं मिलते हैं।

थार की डुप्लीकेट इस BJ40 Plus के इंजन की विस्तार में बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह एक ऑफ-रोडर एसयूवी है। इसमें 2.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो डायरेक्ट इंजेक्शन के साथ आता है। यह इंजन 250 पीएस की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो यह 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here