Chandrayaan-3: भारत के लिए आज का दिन अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। कुछ ही घंटों के बाद हमारा महत्वकांक्षी मिशन पूरा होने जा रहा है।
लिहाजा इसकी सफलता के लिए देशभर में लोग दुआएं कर रहे हैं। पूजा-अर्चना के साथ ही मस्जिदों के अंदर दुआओं का दौर जारी है।चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए सूरत के कडोदरा में हनुमान मंदिर में हवन किया जा रहा है।चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का प्रयास करेगा।
मिशन सफल होने पर भारत, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ के बाद सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में आगे रहने वाले देशों की सूची में आ जाएगा।अंतरिक्ष विशेषज्ञों का कहना है कि मिशन की सफलता के लिए अंतिम 15 से 20 मिनट बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। जब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Chandrayaan-3: आखिरी मिनट रहेगा बेहद अहम

Chandrayaan-3: मालूम हो कि भारत का दूसरा चंद्र मिशन लैंडिंग से पहले आखिरी 20 मिनट के दौरान विफल रहा था।इसरो इस बार प्रक्रिया में अतिरिक्त सतर्क है।
चंद्रमा पर उतरने से कुछ मिनट पहले अंतरिक्ष यान के लिए उच्च जोखिम के कारण, इस अवधि को कई लोगों द्वारा “20 या 17 मिनट का आतंक” करार दिया गया है।
इस चरण के दौरान, पूरी प्रक्रिया स्वायत्त हो जाएगी, जहां विक्रम लैंडर को सही समय और ऊंचाई पर अपने स्वयं के इंजन को प्रज्ज्वलित करना होगा।
Chandrayaan-3: अयोध्या में पूजा और दुआओं का दौर जारी
चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने हवन-पूजन किया। यहां प्रार्थनाओं का दौर जारी है।दूसरी तरफ चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिये ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में दुआ मांगी गई।दुआ में बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और नमाजी शामिल हुए।इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने दोपहर में जोहर की नमाज के बाद अल्लाह से चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिये दुआ की।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसरो के वैज्ञानिकों को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर भेजे जाने के लिण् मुबारकबाद दी।मौलाना ने कहा कि चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के बाद भारत लूनर साउथ पोल पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ये हम सब देशवासियों के लिये फख्र की बात है।
संबंधित खबरें
- Chandrayaan -3 भारत जल्द ही रखेगा चांद पर कदम, लैंडिंग से कुछ ही घंटों की दूरी शेष, Mission Moon में अब तक हुए पूरे अपडेट जानिए यहां
- Swadesh Conclave 2023: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और नई सोच के साथ भारत वर्ष 2047 में नंबर-1 इकोनॉमी बनेगा- SP.Singh Baghel