Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने की घड़ियां जैसे-जैसे निकट आ रहीं हैं। वैसे ही सभी की दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं।चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने की सफलता को लेकर सभी अपने अंदाज में बयां कर रहे हैं। कहीं स्कूली छात्र फेस पेंटिंग के जरिये संदेश दे रहे हैं, कहीं देश के दिग्गज लोग अपना शुभकामना संदेश भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
Chandrayaan-3: देश के वैज्ञानिकों को दी बधाई ?
Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा यह एक बड़ा दिन है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है। जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं।वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से सीखते हैं।यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है।
Chandrayaan-3 आज इतिहास रचा जाएगा
Chandrayaan-3: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास रचा जाएगा। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराएगा। पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वैज्ञानिकों और सरकार की पिछले 9 साल की मेहनत आज पूरी होगी। हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इससे भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
Chandrayaan-3: ईश्वर से सफलता के लिए प्रार्थना
Chandrayaan-3: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
फेस पेंटिंग से रंगे चेहरे
दूसरी तरफ बच्चों में चंद्रयान-3 को लेकर बेहद क्रेज देखने को मिल रहा है।मुरादाबाद में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने चेहरे रंगे और पोस्टर प्रदर्शित किए।
संबंधित खबरें
- Chandrayaan-3 की सफलता के लिए वैष्णोदेवी से लेकर ईदगाह में पूजा और दुआओं का दौर जारी
- भारत कुछ ही घंटों में चांद पर रचेगा इतिहास, जानिए अब तक Chandrayaan-3 मिशन की शुरुआत से लेकर लैंडिंग तक क्या-क्या हुआ?