भारतीय जनता पार्टी आज अपना 37वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। देशभर में पार्टी के कार्यकर्ता स्थापना दिवस को मना रहे हैं। साथ ही गुरुवार से लेकर अंबेडकर जयंती तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सेवा भाव से काम करने का मंत्र भी दिया। गौर तलब है कि
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। हम गर्व से भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद करते हैं जिन्होंने एक-एक ईंट से पार्टी की इमारत को खड़ा किया। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि देशभर के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। हम लगातार भारत, गरीब और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे।’
On the Sthapana Diwas of @BJP4India, I congratulate the entire family of BJP Karyakartas working across the length and breadth of India.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2017
आपातकाल के दौरान भारतीय जनसंघ और दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने गठबंधन किया और जनता पार्टी का जन्म हुआ। जनता पार्टी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ा और पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई। लेकिन जनता पार्टी में आंतरिक कलह पैदा होने लगी और पार्टी अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सकी। इसके बाद भारतीय जनसंघ और जनता पार्टी अलग हो गई। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने।
इससे पहले
दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया था। इस के मुताबिक किसी व्यक्ति के लक्ष्य उसके समाज के लक्ष्यों के पूरक हैं। क्योंकि एक आत्मा पूरी इंसानियत को एक करती है।1965 में जनसंघ ने एकात्म मानववाद को अपना ऑफिशियल सिद्धांत बना लिया। यही भाजपा का भी ऑफिशियल सिद्धांत है। आज प्रधानमंत्री मोदी हर वक्त दीनदयाल उपाध्याय का नाम लेते हैं। जब इन्होंने योजनाएं चलाईं, तो सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर ही चलाईं। 2016 में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर भाजपा देश के कई राज्यों में जीतेगी। मेक इन इंडिया के लॉन्च पर कहा कि मैं ये प्रोग्राम उनके चरणों में रखता हूं। ऐसे में भाजपा के लिए इनकी क्या महत्ता है,साफ हो जाती है।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनंत कुमार ने कहा, ‘आज भाजपा का स्थापना दिवस है। 37 साल पहले भाजपा की स्थापना हुई थी। अमित शाह ने वर्षगांठ कार्यक्रम की शुरुआत की। आज से 14 अप्रैल तक हर ग्राम पंचायत तक जाएंगे और अभियान करेंगे। सुशासन विकास और गरीब कल्याण जिस पर सरकार काम कर रही है, उसका प्रचार करेगी। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और 13 राज्यों में पार्टी की सरकार है। जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण को हटाने का काम बीजेपी ने किया है और इसे तोड़ने का प्रण किया है। पहली बार ऐसा हुआ कि दोनों सदनों में बजट पारित हो गया और 1 अप्रैल से वित्त वर्ष शुरू हो गया। बीजेपी ही सिर्फ लोकतांत्रिक पार्टी है।’
भाजपा के सभी सांसद अपने क्षेत्र या राज्य में एक दिन और एक रात बिताएंगे। इस दौरान सांसद या मंत्री सार्वजानिक कार्यक्रम और सभाएं भी करेंगे, जिसमे मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच रखा जाएगा और उनके लाभ के बारे में भी बताया जाएगा। एक हफ्ते के इस कार्यक्रम में सभी मंत्रियों को भी देश भर के 151 ऐसे लोकसभा क्षेत्रों या राज्यों में भेजा जा रहा है जहां भाजपा या तो कभी जीती नहीं है या जहां भाजपा के लिए परिस्थितियां कठिन हैं।