भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा आज सुबह से ही खबरों की सुर्खियों में छाई हैं। ज्वाला ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं। खबर कोई खेल की या जीत की नहीं है। बल्कि ज्वाला अब सिंगल नहीं रहना चाहती है। वे 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ज्वाला गुट्टा के फैंस को इंतजार था कि वो कब शादी का ऐलान करेंगी। लंबे इंतजार के बाद ज्वाला ने शादी की घोषणा कर दी है। ज्वाला ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वो एक्टर विष्णु विशाल से शादी करने जा रही हैं। ये शादी 22 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमे कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
आपको बता दें कि ये इन दोनों सितारों की दूसरी शादी है। विष्णु विशाल की इससे पहले रजनी से शादी हुई थी और उनका एक बेटा आर्यन भी है। लेकिन मतभेदों की वजह से दोनों ने साल 2018 में तलाक ले लिया था। वहीं, बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला की शादी चेतन आनंद से हुई थी और 2011 में उनका भी तलाक हो गया था।
शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। ज्वाला और विष्णु को फैंस खूब बधाई भई दे रहे हैं। ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल दोनों ने आज ट्विटर पर शादी का एक कार्ड शेयर किया।
दोनों सितारे काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल दोनों सितारों ने अचानक इंगेजमेंट की खबर बताकर फैंस को शॉक्ड कर दिया था। अपने 37वें बर्थडे के मौके पर ज्वाला ने विशाल से सगाई कर ली थी।
विष्णु विशाल तमिल सिनेमा के बड़े सुपर स्टारों में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बॉडी को लेकर भी काफी तारीफें बटोरते हैं। वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार राणा डुग्गूबाती के साथ फिल्म अरण्या में नजर आएंगे।