एक तरफ जहां कम्यूनिस्ट पार्टियां और संगठन संघ और भाजपा पर आरोप लगाते रहते हैं कि वो भगवा आतंकवाद फैला रही है और लोगों के अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है। वहीं दूसरी तरफ उसी के शासित राज्य केरल में संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार होता है और कई लोगों की हत्या भी हो चुकी है। इसी के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीन अक्टूबर को केरल के कन्नूर जिले के पयन्नूर से 15 दिन की राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा का नाम भी ‘जनसुरक्षा यात्रा’ रखा गया है।
केरल में लगातार हो रही आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ पार्टी आलाकमान जमीन पर उतर कर संघर्ष करने की योजना बनाई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने केरल में हिंसा का एक तांडव चला रखा है। इस तांडव के खिलाफ बीजेपी पदयात्रा कल से शुरू होगी और 17 अक्टूबर तक चलेगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वी. मुरलीधरन ने यहां कहा कि शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस जनरक्षा यात्रा में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन करेंगे। इस यात्रा में स्मृति ईरानी,गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार और राजवर्धन सिंह राठौर, वीके सिंह और अन्य मंत्री अलग अलग दिन शामिल होंगे। बता दें कि बीजेपी मंत्री के अनुसार केरल में अभी तक 120 लोगो की हत्या हो चुकी है।