कंपनी खोलना, फिर घोटाला करना और फिर कंपनी को बंद कर देना। दुनियाभर में यह एक चलन सा चल गया है। ताजा मामला फेसबुक डेटा लीक प्रकरण से जुड़ा है जहां इस मामले में फंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका कंपनी ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया है। जी हां, फेसबुक से डेटा चुराकर दुनिया के कई देशों में पार्टियों के चुनावी कैंपेन में मदद करने के आरोपों से घिरी ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना काम बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के तरफ से इसे लेकर बयान भी जारी हो गया है। लंदन स्थित इस एनालिटिक्स कंपनी की पैरेंट कंपनी एससीएल ग्रुप के संस्थापक नाइजेल ओक्स ने इस बाबत पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी अपना बिजनेस बंद कर रही है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि आरोपों के बाद क्लाइंट मिलने में मुश्किल हो रही है जिससे काम करना आसान नहीं है।

कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बिजनेस में तेज गिरावट के बाद कैंब्रिज एनालिटिका और ब्रिटिश पैरेंट कंपनी एससीएस इलेक्शंस लिमिटेड तत्काल प्रभाव से अपना कामकाज बंद कर रही हैं। कंपनी पर फेसबुक के करोड़ों उपयोगकार्ताओं की निजी जानकारी का दुरुपयोग करने का आरोप है। ब्रिटेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका करीब 8.7 करोड़ फेसबुक प्रयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल बिना उनकी जानकारी के करने के लिए विवादों के घेरे में आई थी।

वहीं इसके उलट कंपनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है और कहा है कि झूठे आरोपों के चलते हमें कंपनी बंद करनी पड़ रही है। इसके अलावा कैम्ब्रिज एनालिटिका के बंद होने की खबर के बाद ही सोशल मीडिया में राहुल गांधी को लेकर लोग मजा लेने लगे और कहने लगे कि राहुल गांधी पनौती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here