तीन दिन के उस पार होगा नया साल। यानी की साल 2020 को खत्म होने में महज 3 दिन और हैं। वक्त खत्म हो रहा है तो हमें इस की कुछ खट्टी मीठी यादे सता रही हैं। सबसे अधिक लोग लॉकडाउन के मस्ती भरे पल याद करेंगे। किसी ने अपना वक्त फोन पर बितया तो किसी ने परिवार संग और जो लोग खाना बनाना नहीं जानते थे वे लोग कुकिंग करना सिख गए। टाइमपास के लिए हर व्यक्ति कुछ न कुछ कर रहा था। वो वक्त आया जब महिलाओं ने ट्विटर पर साड़ी चैलेंज शुरू कर दिया। इसमें आम से खास लोगों ने जमकर हिस्सा लिया। यहां आप को दिखाते हैं साड़ी चैलेेंज की कुछ खास तस्वीरें।

रश्मि देसाई

thumbnails500Collage

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने बेबी डॉल लुक में पिंक कलर की साड़ी पहन कर साड़ी चैलेंज में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर लिखा था, मुझ से शादी करोगे। इस तस्वीर में दिख रहे अभिनेता बलराज स्याल ने गजब का कमेंट किया था। बता दें कि बलराज ने ही रश्मि को साड़ी चैलेंज दिया था।

पुरूष दिखे एक्टिव

ये तो सच है साड़ी चैलेंज महिलाओं के लिए ही होता है। पर ट्विर पर ट्वीट देखर लग रहा है कि इसमें पुरूष भी शामिल हैं। हालांकि वे साड़ी नहीं पहने हैं पर लड़कियों का मजाक जरूर बना रहे हैं। ट्विटर यूजर ने लिखा है कि साउथ दिल्ली की लड़किया साड़ी चैलेंज पर घर में भी इसी तरह तैयार होती हैं।

कनाडा की महिलाएं

साड़ी चैलेंज भारत के लिए नहीं बल्की पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए था। इस ट्वीट को लेकर हम पुष्टि तों नहीं कर सकते हैं पर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में दिख रही महिलाएं कनाडा की हैं। इन्होंने भी साड़ी चैलेंज में हिस्सा लिया है।

रूबीना दिलैक

EVY9xofWAAAOT7Y

टीवी की भोली बहू रूबीना दिलैक ने भी साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है। मिस दिलैक इसमें काफी सुंदर लग रही हैं। गोल्डन साड़ी रूबीना पर जच रही है। इनके फैन्स इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर पर साड़ी पहने हुए एक फोटो शेयर की है। इसमें वो एक खूबसूरत ब्लू साड़ी में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां भी पहनी हैं। इसमें वे एक टूव्हीलर पर बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ड्रीमगर्ल इस साल के आखिर में #SareeTwitte ये ट्वीट साल 2019 का है पर आयुष्मान खुराना ने इसे साल 2020 में शेयर किया था।

फन्नी मीम ऑन साड़ी

https://twitter.com/rajat__CA/status/1251570167705788416

साड़ी चैलेंज में मीम्स भी देखने मिल गए। हर इंसान ने इस चैलेंज को अपनी तरह से स्वीकार किया है। कई लोग साड़ी के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं तो वहीं कई ट्विटर यूजर इसमें मीम्स शेयर कर खुश हो रहे हैं।

इस तरह पहनें साड़ी

कुछ लोगों ने साड़ी पहनाना भी सिखाया। इसमें महिलाएं शामिल नहीं हैं। यहां ट्विटर पर एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें एक पुरूष एक महिला को साड़ी पहना रहा है।

निति टेलर साड़ी लुक

DiUBm7HVAAAuc6R

निति टेलर साड़ी में सुंदर लग रही हैं। इन्होंने साड़ी चैलेंज में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। बता दें कि निति की शादी हो चुकी है वे कई दफा साड़ी में तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here