Tarun Majumdaar: 92 साल की उम्र में फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Tarun Majumdar: मशहूर फिल्म मेकर तरुण मजूमदार ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

0
218
Tarun Majumdaar: 92 साल की उम्र में फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली आखिरी सांस
Tarun Majumdaar: 92 साल की उम्र में फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली आखिरी सांस

प्रसिद्ध भारतीय सिनेमा निर्देशक Tarun Majumdaar का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार की ओर से इस बात की पुष्टी की गई है। इनके निधन से बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

FW0Fb4kaQAEkR M?format=jpg&name=small

लंबे समय से बीमार थे Tarun Majumdaar

तरुण मजूमदार एक लंबे समय से बीमार थे जिसके बाद उन्हें 14 जून से कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अचानक रविवार को उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेशन पर लाया गया जहां उन्होंने आज 11 बजे के करीब दुनिया को अलविदा कह दिया।

FWzzLkLVEAAACtB?format=jpg&name=small

Tarun Majumdaar को पद्मश्री से किया गया है सम्मानित

तरुण मजूमदार ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था। तरुण मजूमदार को साल 1990 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। साथ ही इन्हें चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए हैं।

2XBykjOh?format=jpg&name=small

तरुण मजूमदार को कई शानदार फिल्मों के निर्देशन की वजह से जाना जाता है। यह ज्यादातर मध्मवर्गीय परिवार के जीवन को उजागर करती हुई फिल्मों का निर्देशन करते थे। इनकी सबसे लोकप्रिया फिल्म 1967 में आई “बालिका वधू” थी। इसके साथ ही 1971 में आई कुहेली, श्रीमान पृथ्वीराज, भालोबासा, अपान अमर अपान और फुलेश्वरी जैसी हिट फिल्में भी दी हैं।

संबंधित खबरें:

Miss India 2022: सिनी शेट्टी के नाम हुआ मिस इंडिया 2022 का ताज, जानिए इनके बारे में खास बातें…

Anushka Sharma की फिल्म ‘Chakda Xpress’ का पहला शेड्यूल हुआ पूरा, इस स्टाइल में एक्ट्रेस ने किया अनाउंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here