मिशन Chandrayaan-3 की सफलता के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान की सफलता के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि जब तक चंद्रयान 3 अपनी मंजिल यानी चांद पर नहीं उतरेगा, तब तक वह व्रत रखेंगी।

0
20
मिशन Chandrayaan-3 की सफलता के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत
मिशन Chandrayaan-3 की सफलता के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत

Chandrayaan-3: अब से कुछ घंटे बाद भारत जल्‍द ही चांद पर परचम लहराएगा। कुछ ही घंटे में मून मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) चांद की सतह पर कदम रख देगा। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) होगी। पूरी दुनिया की नजर भारत की इस लैंडिंग पर टिकी हुई है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देश का हर शख्‍स दुआ कर रहा है। मंदिरों में पूजा, यज्ञ और हवन किए जा रहे हैं तो मस्जिदों में चंद्रयान के लिए दुआ की जा रही है।

खास बात यह है कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान की सफलता के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि जब तक चंद्रयान 3 अपनी मंजिल यानी चांद पर नहीं उतरेगा, तब तक वह व्रत रखेंगी। सीमा हैदर ने भगवान से प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया है कि उनका व्रत चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगा। सीमा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर भी वह व्रत रख रही हैं क्योंकि इससे भारत का दबदबा दुनिया में बढ़ेगा। वह राधा-कृष्ण को बहुत श्रद्धा रखती हैं। उन्हें उम्मीद है कि भगवान उनकी मुराद जरूर पूरी करेगा।

swarajya_2019-08_9d943609-9581-4f9d-a7e3-32e79ffdd4c2_chandrayaan_

भारत का Chandrayaan-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए- Seema Haider

वह अपने प्रार्थना में आगे कहती हैं, ‘इसलिए मैं तब तक व्रत रखूंगी जब तक चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर नहीं उतर जाएगा। मैं प्रार्थना करती हूं भगवान श्री राधे कृष्ण पर मेरा बहुत विश्वास है। हे प्रभु, हे भगवान, हे प्रभु श्रीराम, हे सभी देवी देवता, हमारे देश भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए। इसके लिए हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं। इससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा।’

वीडियो में सीमा हैदर ने कहा, ‘हमारे भारत देश का दबदबा दुनिया में बढ़ेगा और मैं ये चाहती हूं कि मैं अपना व्रत तब खोलूं जब चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए। राधे… राधे कृष्णा..।’ इसके बाद सीमा हैदर ने घर में देवी-देवताओं के सामने माथा भी टेका। बता दें कि आज शाम चंद्रयान-3 की होने वाली लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह है। जगह-जगह पर पूजा और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें…

जल्‍द ही चांद पर परचम लहराएगा भारत; जानिए Chandrayaan-3 के मिशन लॉन्च से लेकर लैंडिंग तक की रोचक बातें…

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए वैष्‍णोदेवी से लेकर ईदगाह में पूजा और दुआओं का दौर जारी

Chandrayaan -3 भारत जल्‍द ही रखेगा चांद पर कदम, लैंडिंग से कुछ ही घंटों की दूरी शेष, Mission Moon में अब तक हुए पूरे अपडेट जानिए यहां