Gia Manek Wedding: ‘गोपी बहू’ बनी दुल्हन, 39 की उम्र में वरुण जैन संग रचाई शादी

0
11
Gia Manek Wedding: ‘गोपी बहू’ बनी दुल्हन, 39 की उम्र में वरुण जैन संग रचाई शादी
Gia Manek Wedding: ‘गोपी बहू’ बनी दुल्हन, 39 की उम्र में वरुण जैन संग रचाई शादी

टीवी शो साथ निभाना साथिया से फेमस हुईं एक्ट्रेस जिया मानेक अब शादीशुदा हो गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ बेहद प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए। इस खुशखबरी की घोषणा खुद जिया ने सोशल मीडिया पर की, जहां वो पति की बाहों में नजर आईं। उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जिया मानेक ने किया शादी का ऐलान

जिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा – “भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हाथों में हाथ और दिल से दिल मिलाकर। दो दोस्त अब पति-पत्नी बन गए हैं। इस खास दिन पर मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हूं। अब हम मिस्टर और मिसेज बनकर हंसी, यादों, एडवेंचर और हमेशा के साथ की शुरुआत कर रहे हैं।”

दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखीं

वायरल तस्वीरों में जिया मानेक को गोल्डन साड़ी और ट्रेडिशनल टेंपल जूलरी में देखा गया। उन्होंने मांग टीका, हेवी नेकलेस, कमरबंद और झुमके पहने, वहीं लाल चूड़ियों और गजरे ने उनके ब्राइडल लुक को पूरा किया। दुल्हन बनी जिया बेहद खुश और गॉर्जियस दिख रही थीं।

अनोखी ‘भूत शुद्धि विवाह’ परंपरा

जिया और वरुण ने जिस रीति से शादी की उसे भूत शुद्धि विवाह कहा जाता है। यह यौगिक काल की सबसे प्राचीन विवाह पद्धति मानी जाती है। इसमें शरीर के पांच तत्वों को संतुलित और एकीकृत करने की प्रक्रिया शामिल होती है।

जिया मानेक का करियर

जिया मानेक ने टीवी इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय शोज किए हैं जिनमें साथ निभाना साथिया, तेरा मेरा साथ रहे, जिनी और जूजू और मनमोहिनी शामिल हैं। उन्हें असली पहचान ‘गोपी बहू’ के किरदार से मिली थी। जिया अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखती रही हैं, इसलिए उनकी शादी की खबर फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही।