कपूर परिवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर की यादों से परिवार अभी बाहर नहीं आया था कि, राजीव कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में घर के पास स्थित स्थित Inlaks Hospital ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस। उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

दिग्गज बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करके राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राजीव कपूर ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से सिल्वर स्क्रीन पर बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में राजीव ने लीड रोल प्ले किया था। इसी फिल्म से राजीव कपूर को नई पहचान मिली। इसमें राजीव के साथ मंदाकिनी थी
