Pakistani Actors: बॅालीवुड में कई पाकिस्तानी एक्टर्स फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिन्होंने चंद फिल्मों से ही लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। बता दें कि इंडिया में भी लोग पाकिस्तानी सीरियल देखना पसंद करते हैं। भारत पाकिस्तान के रिश्ते चाहे जितने भी खराब रहे हो, लेकिन दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री का प्यार चलता रहता है। कई पाकिस्तानी एक्टर्स है जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। आज हम उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे है।
वो Pakistani Actors जिन्होंने बॅालीवुड में किया काम-
फवाद खान

फवाद खान की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। उनके लुक्स के फैंस दिवाने हैं। फवाद अपने इंडियन फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फवाद ने फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर लीड रोल में थीं। इसके अलावा एक्टर कपूर एंड संस में भी नजर आए उसके बाद साल 2016 में एक्टर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। बता दें कि फवाद हमसफर और जिंदगी गुलजार है जैसे पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा शोज का हिस्सा रहे।
सजल अली

सजल अली पाकिस्तानी टीवी शो का जाना माना चेहरा हैं। वह फिल्म मॉम में श्रीदेवी की बेटी के रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सजल ने श्रीदेवी की बेटी का रोल निभाया था।
अली जफर

पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने तेरे बिन लादेन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अली ने अपने एक्टिंग की वजह से भारतीय दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। अली जफर मेरे ब्रदर की दुल्हन (2011) में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। इसके अलावा चश्मे बद्दूर, टोटल सियाप्पा, लंदन पेरिस न्यूयॉर्क और डियर जिंदगी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए हैं।
माहिरा खान

फिल्म रईस से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को भला कौन नहीं जानता होगा। माहिरा खान टीवी शो हमसफर में नजर आई थीं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। बता दें कि माहिरा खान हिंदी सीरीज यार जुलाहे में नजर आने वाली हैं।
सबा कमर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सबा कमर पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है।
मावरा होकेन

पाकिस्तान एक्ट्रेस मावरा होकेन ने साल 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम से हर्षवर्धन राणे के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन इस फिल्म के अलावा वो बॅालीवुड की दूसरी फिल्म में नजर नहीं आईं। मावरा कई फेमस पाकिस्तानी शोज कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:
Kartik Aaryan के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी ‘Bhool Bhulaiyaa 2’, फैंस ने कहा, फुल-ऑन एंटरटेनर