IIFA 2024 AWARDS : बेस्ट एक्टर की रेस में RK-SRK के बीच होगी कड़ी टक्कर, देखें बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट प्लेबैक सिंगर के नॉमिनेशन 

0
17

IIFA 2024 AWARDS : भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के प्रख्यात अवार्ड्स में से एक ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ (IIFA 2024) ने आज यानी सोमवार (19 अगस्त) को इस साल के लिए सभी श्रेणियों में नॉमिनेशन्स की घोषणा की है। जिसमें बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ को 11 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं। वहीं इसके बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है’ ने 10 नॉमिनेशन अर्जित किए हैं। बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए शाहरुख खान (जवान), रणबीर कपूर (एनिमल), विक्रांत मैसी (12वीं फेल), रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), विक्की कौशल(सैम बहादुर) और सनी देओल (गदर 2) नॉमिनेटेड हैं। हालांकि, हिन्दी सिनेमा प्रेमियों की मानें तो रणबीर कपूर (RK) और शाह रुख खान (SRK) में से किसी एक को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलने के अधिक चांस नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), दीपिका पादुकोन (पठान), कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा) के नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीडिंग रोल) के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

IIFA 2024 AWARDS : सर्वश्रेष्ठ फिल्म (BEST FILM)

  • विधु विनोद चोपड़ा की ‘12वीं फेल’  
  • भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ 
  • हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 
  • गौरी खान द्वारा निर्मित ‘जवान’ 
  • साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित ‘सत्यप्रेम की कथा’ 
  • रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित – ‘सैम बहादुर’ 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन  (BEST DIRECTION) 

  • विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल 
  • संदीप रेड्डी वंगा – एनिमल 
  • करण जौहर- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • एटली – जवान  
  • सिद्धार्थ आनंद – पठान 
  • अमित राय – ओएमजी 2 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (BEST PERFORMANCE BY FEMALE IN LEADING ROLE)

  • रानी मुखर्जी- श्रीमती चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
  • आलिया भट्ट- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • दीपिका पादुकोन- पठान 
  • कियारा आडवाणी- सत्यप्रेम की कथा 
  • तापसी पन्नू- डंकी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (BEST PERFORMANCE BY MALE IN LEADING ROLE)

  • विक्रांत मैसी- 12वीं फेल 
  • रणबीर कपूर- एनिमल 
  • रणवीर सिंह- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • शाहरुख खान- जवान 
  • विक्की कौशल- सैम बहादुर  
  • सनी देओल- गदर 2

सहायक भूमिका में अभिनेत्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BEST PERFORMANCE IN SUPPORTING ROLE FEMALE)

  • तृप्ति डिमरी- एनिमल  
  • गीता अग्रवाल शर्मा- 12वीं फेल  
  • सान्या मल्होत्रा- सैम बहादुर  
  • जया बच्चन- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • शबाना आजमी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सहायक भूमिका में अभिनेता द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BEST PERFORMANCE IN SUPPORTING ROLE MALE)

  • धर्मेंद्र- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • गजराज राव- सत्यप्रेम की कथा 
  • तोता रॉय चौधरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • अनिल कपूर- एनिमल 
  • जयदीप अहलावत – एन एक्शन हीरो

नेगेटिव रोल में बेहतरीन प्रदर्शन (Best Performance in Negative Role)

  • बॉबी देओल- एनिमल 
  • जॉन अब्रहाम- पठान
  • विजय सेतुपति- जवान
  • इमरान हाशमी- टाइगर 3
  • यामी गौतम- ओएमजी 2

सर्वोत्तम संगीत निर्देशन (BEST MUSIC DIRECTION)

  • प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन, रामेश्वर – एनिमल
  • प्रीतम- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • विशाल और शेखर- पठान 
  • अनिरुद्ध रविचंदर- जवान 
  • सचिन और जिगर- जरा हटके जरा बचके 
  • शांतनु मोइत्रा-12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर मेल      

  • अरिजीत सिंह- एनिमल 
  • भूपिंदर बब्बल- एनिमल  
  • विशाल मिश्रा- एनिमल 
  • अरिजीत सिंह- पठान 
  • दिलजीत दोसांझ- डंकी

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर फीमेल

  • श्रेया घोषाल- एनिमल 
  • शिल्पा राव- पठान 
  • शिल्पा राव- जवान 
  • श्रेया घोषाल- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
  • दीप्ति सुरेश- जवान