बॉलीवुड के दीवानों के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री इंतजार कर रही थी कि 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण कब अपनी शादी की तारीखों का ऐलान करेंगे? प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद प्रसंशकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी। जिसके बाद आज बॉलीवुड के बाजीराव- मस्तानी ने अपनी शादी की तारीख से पर्दा उठाते हुए शादी का ऐलान कर दिया है।

बॉलीवुड के सबसे रोमेंटिक कपल कहे जाने वाले कपल रणवीर-दीपिका इस साल 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधकर सातों जन्म तक एक दूसरे तक हो जाएंगे। दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा कि दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ से शुरू हुई थी।

रामलीला की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी :
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला (GKRR) की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। इस फिल्म के बाद दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की पीरियोडिक फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी काम किया है। ये तीनों फिल्में हिट साबित हुईं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह आजकल रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में काफी व्यस्त चल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यह भी सुनने को मिल रहा है कि दीपिका ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सपना दीदी’ के लिए जो साइनिंग अमाउंट लिया था उसे वह वापस कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here