
Bipasha Basu Pregnancy: एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, बिपाशा और उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। जल्द ही उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बिपाशा ने इस बात की जानकारी अपने फैंस से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की है।
Bipasha Basu Pregnancy: इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
बिपाशा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें करन सिंह ग्रोवर भी उनके साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में बिपाशा ने लिखा है, ” एक नया समय, एक नया पड़ाव, हमारे जीवन एक नई और अनूठी छाया जुड़ने वाली है। हमे पहले के मुकाबले और ज्यादा कंप्लीट होने वाले हैं। हमने इस लाइफ को पहले व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और हम दो हो गए। सिर्फ दो के लिए इतना ज्यादा प्यार देखने में थोड़ा सही नहीं लग रहा था… बहुत जल्दी हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे।

हमारे प्यार की एक निशानी, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में शामिल होगा।
आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद ये हमेशा हमारे लाइफ का एक पार्ट रहेंगे। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और प्रकट होने के लिए धन्यवाद।”
तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे कपल
इस तस्वीर में बिपाशा ने व्हाइट कलर की शर्ट को अनबटन करके पहना है। करण इस तस्वीर में बिपाशा के बेबी बंप को किस कर रहे हैं। तस्वीर में दोनों ने ट्विनिंग की है। फैंस इस तस्वीर पर कपल गोल्स के कमेंट कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस तस्वीर में साफ नजर आ रही है।


लगा बधाइयों का तांता
कुछ दिन पहले भी बिपाशा के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ रही थी। दरअसल, बिपाशा को ओवरसाइज्ड टीशर्ट में स्पॉट किया गया था। तभी फैंस को लगने लगा था कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। वहीं, अब बिपाशा के कंफर्म करने के बाद फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस कपल को कमेंट में बधाइयां और ब्लैसिंग्स दे रहे हैं।
संबंधित खबरें:
TMKOC: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में जल्द आने वाली है दयाबेन, जानिए कौन हैं ये नई एक्ट्रेस