बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)के साथ चर्चे में बने रहते है। हाल ही में अर्जुन ने अपनी नई फिल्म “द लेडी किलर” एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा ने उनको बधाई देते हुए इंटाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में “द लेडी किलर” फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसे अर्जुन कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
इस पोस्टर की टैग लाइन में लिखा है,’संदेह सांप को अपनी ही पूंछ काटने पर मजबूर कर देता है’। मलाइका ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और लिखा, “वाह”।
बता दें कि मलाइका हमेशा से ही अर्जुन को सपोर्ट करती है। इससे पहले भी, जब अर्जुन ने अपनी एक और फिल्म “कुत्ते” की घोषणा की थी। तब उस वक्त भी मलाइका सबसे पहले उनके लिए पोस्ट शेयर कर उनको बधाई देती नज़र आई थीं।
काम की बात करे तो अर्जुन अजय बहल की “द लेडी किलर” और विशाल भारद्वाज की “कुत्ते” में दिखाई देंगे। वहीं मलाइका टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर के नए सीज़न को जज करती नज़र आएंगी।
यह भी पढ़ें: लैक्मे फैशन वीक में साथ नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora ने Arjun Kapoor की फोटो शेयर किया, लिखा ”Too Hot”