‘हाउसफुल 5’ ही नहीं, अक्षय कुमार की ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी सुनामी

0
10
‘हाउसफुल 5’ ही नहीं, अक्षय कुमार की ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी सुनामी
‘हाउसफुल 5’ ही नहीं, अक्षय कुमार की ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी सुनामी

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। फिलहाल वह अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 6 जून 2025 को ईद-उल-अजहा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन ‘हाउसफुल 5’ के अलावा भी अक्षय के पास 6 और बड़ी फिल्में हैं, जिनसे वह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकते हैं और एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर देने का माद्दा रखते हैं।

  1. भूत बंगला

अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन कर रहे हैं प्रियदर्शन। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी और तब्बू भी अहम किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

  1. वेलकम टू द जंगल

2007 की हिट फिल्म ‘वेलकम’ और उसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ के बाद अब फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आने वाली है। अनीस बाज़्मी के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त और दिशा पाटनी नजर आएंगे।

  1. हेरा फेरी 3

‘हेरा फेरी’ सीरीज़ की तीसरी किस्त ‘हेरा फेरी 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के राइट्स साजिद नाडियाडवाला से खरीदे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी तो होंगे ही, लेकिन परेश रावल ने कुछ विवादों के चलते इस बार फिल्म से दूरी बना ली है।

  1. जॉली एलएलबी 3

कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा से भरपूर ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार एक बार फिर अरशद वारसी के साथ जोड़ी जमाएंगे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  1. ओएमजी 3

‘ओह माय गॉड’ और ‘ओह माय गॉड 2’ के बाद अब इसका तीसरा पार्ट ‘ओएमजी 3’ भी पाइपलाइन में है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और 2026 में इसके प्रोडक्शन की शुरुआत होने की संभावना है।

  1. कन्नप्पा

अक्षय कुमार जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। विष्णु मांचु स्टारर इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन सभी फिल्मों के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं और उनके फैंस को 2025 और 2026 में एंटरटेनमेंट की भरपूर डोज मिलने वाली है।