बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam) का कल, 10 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया। उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी कई भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में उन्होंने आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभाया था। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Shiv Kumar Subramaniam के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर
सोमवार सुबह फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव सुब्रमण्यम के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध और दुख हुआ। उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान आपको इस त्रासदी का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे। ॐ शान्ति !”

बता दें कि एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम के बेटे जहान ने दो महीने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था जिसके चलते उनकी मौत हुई थी। बेटे के मौत के बाद शिव सुब्रमण्यम काफी दुखी थे। खबरों के मुताबिक शिव सुब्रह्मण्यम की मौत की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। अभिनेता को आखिरी बार मीनाक्षी सुंदरेश्वर में देखा गया था जिसमें उन्होंने सान्या मल्होत्रा के पिता की भूमिका निभाई थी। खबरों के अनुसार एक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
‘RRR’ बनी 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म, कमाए इतने करोड़