UGC Releases Fake Universities List: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग ने 21 ‘स्वयंभू, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों’ की एक लिस्ट जारी की है। फर्जी विश्वविद्यालयों की राज्यवार जानकारी यूजीसी की वेबसाइट ugc.ac.in पर उपलब्ध है। जिन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है उसे किसी भी प्रकार की डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा दिल्ली के आठ संस्थानों का नाम स्वयंभू और गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची में रखा गया है।
UGC Releases Fake Universities List: राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट
गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों में दिल्ली के अलावा, यूपी, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालय भी लिस्ट में हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसे सात फर्जी विश्वविद्यालय हैं। इसमें गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय, भारतीय शिक्षा परिषद।

दिल्ली:
- अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईआईपीपीएचएस)
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दीवयागंज, दिल्ली
- संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली
- व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली
- एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय
- भारतीय विज्ञान और इंजीनियरिंग संस्थान, नई दिल्ली
- स्वरोजगार के लिए विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
कर्नाटक:
- बड़गंवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी
केरल:
- सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम, केरल
महाराष्ट्र:
- राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
पश्चिम बंगाल:
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
- वैकल्पिक चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान
उतार प्रदेश:
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद (यूपी)
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय
- भारतीय शिक्षा परिषद
- नवभारत शिक्षा परिषद
- उत्तर उड़ीसा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
पुदुचेरी:
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
आंध्र प्रदेश
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि छात्रों और जनता को बड़े पैमाने पर सूचित किया जाता है कि वर्तमान में यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे 21 स्वयंभू, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और इन्हें कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें:
- UP News: UGC चेयरमैन, BHU कुलपति को लौटना पड़ा बेरंग, सुरक्षकर्मियों ने सीट फुल होने का दिया हवाला
- UGC NET 2022: एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन, 82 विषयों पर होंगे यूजीसी नेट के Exam