सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 897 स्टेनोग्राफर ग्रेड-III पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अप्रैल से 5 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी विवरण:
कुल पद: 897
पंजाब अधीनस्थ न्यायालय: 478 पद
हरियाणा अधीनस्थ न्यायालय: 419 पद
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कंप्यूटर संचालन में दक्षता अनिवार्य है।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।)
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड राइटिंग और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट
स्प्रेडशीट टेस्ट
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
आवेदन शुल्क:
हरियाणा के लिए:
SC/BC-A, B/ESM/EWS (पुरुष/महिला): ₹525
सभी वर्ग की महिलाएं: ₹625
अन्य सभी वर्ग (पुरुष): ₹825
पंजाब के लिए:
SC/BC/OBC/ESM/EWS: ₹525
दिव्यांग उम्मीदवार: ₹625
अन्य सभी वर्ग: ₹825
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू: 7 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई 2025