PSSSB Recruitment 2025: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्रुप ‘बी’ के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 368 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत जारी की गई है।
किन पदों पर निकली है भर्ती?
इस भर्ती में जिन पदों को शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- वरिष्ठ सहायक – 245 पद
- कनिष्ठ लेखा परीक्षक (स्थानीय लेखा परीक्षा) – 62 पद
- कनिष्ठ लेखा परीक्षक (कोषागार एवं लेखा) – 14 पद
- जिला कोषाध्यक्ष – 1 पद
- कोषागार अधिकारी – 36 पद
- उप-मंडल अधिकारी (सिविल) – 2 पद
- अनुभाग अधिकारी (सिविल) – 4 पद
- अनुभाग अधिकारी (विद्युत) – 3 पद
शैक्षिक योग्यता
- वरिष्ठ सहायक: स्नातक, 120 घंटे का आईटी कोर्स और टाइपिंग टेस्ट
- कनिष्ठ लेखा परीक्षक: बी.कॉम/एम.कॉम
- कनिष्ठ लेखा परीक्षक (कोषागार एवं लेखा): 14 बी.कॉम या एम.कॉम, अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति के साथ
- जिला कोषाध्यक्ष: स्नातक
- कोषागार अधिकारी: स्नातक
- उप-मंडल अधिकारी (सिविल): बी.ई./बी.टेक (सिविल) या अनुभव सहित डिप्लोमा
- अनुभाग अधिकारी (सिविल/विद्युत): इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/स्नातक
आयु सीमा (वर्ग अनुसार)
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 37 वर्ष
- SC/BC (पंजाब): 42 वर्ष
- राज्य/केंद्र सरकार कर्मचारी: 45 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक (पंजाब निवासी): अधिकतम 45 वर्ष
- दिव्यांगजन: 47 वर्ष
- विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: 40 वर्ष तक
- न्यूनतम आयु लगभग सभी वर्गों के लिए 18 वर्ष है
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद कौशल परीक्षण (जहां लागू) और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को पंजीकृत करें और लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।