NEET UG 2025: जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, 4 मई को होगी परीक्षा; यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

0
18
NEET UG 2025
NEET UG 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 के लिए पंजीकृत छात्रों के लिए अहम सूचना जारी की है। परीक्षा केंद्र से संबंधित सिटी इंटिमेशन स्लिप अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस वर्ष लगभग 23 लाख से ज्यादा उम्मीदवार NEET UG में शामिल होने जा रहे हैं। छात्र इसे वेबसाइट पर दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG, देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS, आयुष, वेटरनरी और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस बार परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी किया जाएगा।

सिटी इंटिमेशन स्लिप क्यों है जरूरी?

यह स्लिप छात्रों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, जिससे वे समय रहते यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की योजना बना सकें। हालांकि यह एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है, लेकिन परीक्षा स्थान से जुड़ी जरूरी जानकारी इसमें दी जाती है, जो परीक्षा के दिन काम आएगी।

परीक्षा का प्रारूप कैसा होगा?

NEET UG 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न तीन विषयों से होंगे — भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), और जीव विज्ञान (Biology), जिसमें वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान दोनों शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को इन्हें 3 घंटे 20 मिनट में हल करना होगा।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • “NEET UG 2025 City Slip” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए ये दोनों डॉक्यूमेंट जरूरी
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए छात्रों को सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों साथ लाना अनिवार्य होगा। किसी एक डॉक्यूमेंट की कमी होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।