CUET PG Exam Admit Card: जारी हुआ सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड, NTA ने जारी की चेतावनी

0
168
GATE 2023 Schedule
GATE 2023 Schedule

CUET PG Exam Admit Card: सीयूईटी ने पीजी के पहले चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभी केवल उन छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जिनकी परीक्षा 1, 2 और 3 सितंबर को होने वाली है। 3 तारीख के बाद जिनकी परीक्षा होने वाली है उनके एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। आपको बता दें, शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 11 सितंबर तक चलने वाली है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं।

nta
CUET PG Exam

ऐसे डाउनलोड करें CUET PG Exam Admit Card

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड-सीयूईटी पीजी 2022 फेज 1 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में CUET PG Exam Admit Card चेक कर के आगे के लिए डाउनलोड कर लें।
JEE Mains 2022 परीक्षा की तारीखों में किया गया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
CUET PG Exam

11 सितंबर तक होनी है परीक्षा

सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षाएं 1 सितंबर से 11 सितंबर, 2022 तक होने वाली है।

NTA logo
National Testing Agency

इन बातों का रखें खास ख्याल

सभी उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केन्द्र पर CUET PG Exam Admit Card ले जाना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में बिना एडमिट कार्ड उम्मीदावरों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही NTA ने स्टूडेंट्स को चेतावनी देते हुए कुछ बातों का ध्‍यान रखने का आदेश दिया है।

  • उम्‍मीदवार अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकते हैं।
  • स्टूडेंट्स के पास एक वैलिड आईडी कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।
  • गेट क्‍लोज होने के बाद उम्‍मदीवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय पर एग्‍जाम सेंटर पहुंचना जरूरी है।
  • उम्‍मीदवार ऐसे जूते नहीं पहने जिनका सोल मोटा हो यानी जिसमें आप पेपर या कुछ रख पाए।

यहां देखें आधिकारिक पीडीएफ

संबंधित खबरें:

NEET UG Answer Key 2022: इन आसान स्टेप्स से चेक कर पाएंगे NEET UG Answer Key, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

UGC ने जारी की 21 फर्जी विश्‍वविद्यालयों की List, सबसे ज्‍यादा संख्‍या Delhi और UP में Universities की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here