
Agnipath Indian Army Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत जो उम्मीदवार भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनके लिए सरकार की ओर से एक कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर में सेना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। बता दें, Agnipath Scheme के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू कर दी जाएगी।

ये है पूरा Agnipath Indian Army Recruitment Calendar
Events | Date |
Terms And Condition Of Services Uploaded | 18 June, 2022 |
Notification Uploaded | 20 June, 2022 |
Online Registration | 01 July, 2022 |
Recruitment Rallies To Commence | 2nd Week Of August |
Entrance Exam For 1st Batch | 16 October – 13 November |
1st Batch Candidates Training Begins | December 2022 |
Entrance Exam For 2nd Batch | January 2023 |
2nd Batch Candidates Training Begins | February 2023 |
1st Batch Reporting | July 2023 |
अग्निवीर के लिए यह है योग्यता
बता दें कि इस योजना के तहत सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 साल से 23 साल रखी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं में पास होना अनिवार्य है। बता दें कि इसमें लड़की और लड़के दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

इतनी होगी अग्निवीरों की सैलरी
Agnipath Scheme के तहत हर अग्निवीर को भर्ती के पहले साल में 30 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी, दूसरे साल में वो बढ़कर 33 हजार होगी, तीसरे साल में अग्निवीरों की सैलरी 36.5 हजार होगी और आखिरी साल में इन अग्निवीरों की सैलरी 40 हजार कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें: