Bank Holidays: नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। लिहाजा आपको भी बैंक संबंधी जरूरी काम पूरे करने होंगे। मसलन कैश निकासी, डिमांड ड्राफ्ट, बैंक चालान, नकदी जमा करना आदि। इस माह हो सकता है कि आपको अपने जरूरी काम करवाने में दिक्कतें आएं क्योंकि अप्रैल में 15 दिन बैंक अवकाश के चलते बंद रहेंगे।ऐसे में सलाह दी जाती है कि जरूरी काम तय समय से ही पूरे करवा लें, ताकि आपके काम न फंसे।
बैंक के काम के लिए घर से निकलने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें कि कहीं आपका बैंक बंद तो नहीं है।इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। बैंकिंग छुट्टियों की घोषणा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से की जाती है।

Bank Holidays: 9 अवकाश आरबीआई के अवकाश कैलेंडर में सूचीबद्ध
15 दिनों की इन छुट्टियों में से 9 अवकाश आरबीआई की अवकाश कैलेंडर में सूचीबद्ध हैं, जबकि अन्य साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे। ऐसे में अगर आप अप्रैल में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं। एक बार छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों के दौरान, ग्राहक अपने बैंक के काम को पूरा करने के लिए नेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करता है।

इस माह पड़ रहे Bank Holidays
दिन | कारण | स्थान |
1 अप्रैल | बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग | सभी जगह |
2 अप्रैल | गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष | बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर |
3 अप्रैल | रविवार,वीकेंड | सभी जगह |
4 अप्रैल | सरिहुल | रांची |
5 अप्रैल | बाबू जगजीवनराम जयंती | हैदराबाद |
9 अप्रैल | महीने का दूसरा शनिवार | सभी जगह |
10 अप्रैल | रविवार, वीकेंड ऑफ | सभी जगह |
14 अप्रैल | डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष | शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर |
15 अप्रैल | गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू | जयपुर, जम्मू,श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों पर |
16 अप्रैल | बोहाग बिहू | गुवाहाटी |
17 अप्रैल | रविवार, वीकेंड ऑफ | सभी जगह |
21 अप्रैल | गडि़या पूजा | अगरतला |
23 अप्रैल | माह का चौथा शनिवार | सभी जगह |
24 अप्रैल | रविवार, वीकेंड ऑफ | सभी जगह |
29 अप्रैल | शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा | जम्मू और श्रीनगर |
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- Share Market: BSE Sensex 350 की मजबूती और Nifty 110 अंक की तेजी पर आकर बंद
- Petrol और Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, तीसरी बार दामों में इजाफा, जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम ?