दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में निर्भया की मां आशा देवी ने चुनाव लड़ने की ख़बरों का खंडन किया हैं। उन्होंने कहा इसके संबंध में किसी से कोई बात नहीं हुई है।

बता दें इससे पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस दिल्ली में निर्भया की मां आशा देवी को टिकट दे सकती है। खास बात ये है कि कांग्रेस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां को उतरना चाहती है।

कांग्रेस परिवार के लगातार संपर्क में बनी हुई है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस बीच कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट करते हुए कहा कि आशा देवी आपका स्वागत है।

बता दें कि राहुल गांधी निर्भया के परिवार से मिलते रहे हैं। हालांकि आशा देवी ने स्पष्ट कहा है कि मैं राजनीति में नहीं आ रही और मेरा चुनाव लड़ने से कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि निर्भया मामले में फांसी में देरी होने के सवाल पर निर्भया की मां ने कई बार दिल्ली सरकार को निशाने पर भी लिया था। इस दौरान आशा देवी ने यहां तक कहा था कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।