Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे AAP के लिए बड़ा झटका लेकर आए हैं। खबर आ रही है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं, जबकि पार्टी के अन्य प्रमुख चेहरे भी हार की कगार पर हैं। वहीं, शुरुआती रुझानों के बाद अब तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है कि BJP दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बता दें दोपहर 1 बजे तक हुई गिनती के बाद, BJP 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं आप 22 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 0 पर बनी हुई है।
BJP को पहली बार दिल्ली की सत्ता में बहुमत!
2025 के विधानसभा चुनावों में BJP ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। यह पहली बार होगा जब बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर पूरी तरह कब्जा जमाने जा रही है। AAP का वोट बैंक तेजी से BJP की ओर शिफ्ट होता नजर आया और कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है।
BJP के उम्मीदवार दिल्ली की कई सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कर रहे हैं, जिससे यह साफ हो गया कि इस चुनाव में AAP के खिलाफ भारी एंटी-इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) थी। जिसके बाद यह नजर आ रहा है कि दिल्ली में पिछले 10 सालों से शासन कर रही AAP सरकार इस बार जनता का भरोसा कायम नहीं रख पाई।
AAP के दिग्गज उम्मीदवारों की हार की कहानी
1. अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली सीट से हारे)
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर BJP ने आक्रामक प्रचार किया और प्रवेश साहिब सिंह ने यहां 3789 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। यह हार AAP के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि केजरीवाल पिछले दो चुनावों में यहां से आसानी से जीतते आए थे। बता दें कि 13 में से 12
2. मनीष सिसोदिया (जंगपुरा सीट से हारे)
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, जो पहले ही शराब नीति घोटाले के बेल पर बाहर हैं, को जंगपुरा सीट पर BJP के उम्मीदवार तरविन्दर सिंह मारवाह से 500 से अधिक वोटों से हार मिली। सिसोदिया का नाम घोटाले में आने के बाद यह तय माना जा रहा था कि इस चुनाव में उनकी राह आसान नहीं होगी।
3. आतिशी (कालकाजी सीट), हारने से बाल-बाल बचीं!
दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री और AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी भी इस चुनाव में संघर्ष करती दिखीं। कालकाजी सीट पर BJP ने जोरदार टक्कर दी। हालांकि, खबर आ रही है कि आतिशी चुनाव जीत गईं हैं। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 9 राउन्ड की गिनती होने के बाद आतिशी 989 वोटों के अंतर से आगे हैं। BJP के नेता रमेश बिधूड़ी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।
4. सत्येंद्र जैन (शालीमार बाग सीट से पिछड़े)
AAP के पूर्व मंत्री और जेल में बंद सत्येंद्र जैन को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। शालीमार बाग सीट पर BJP के उम्मीदवार ने बड़ी बढ़त बना ली है और सत्येंद्र जैन जीत की दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं। BJP उम्मीदवार करनैल सिंह 20998 वोटों के अंतर से आगे हैं।
5.अवध ओझा (पटपड़गंज सीट – पीछे चल रहे हैं)
- बीते वर्ष AAP में शामिल हुए सिविल सेवा कोच अवध ओझा उर्फ ओझा सर, पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले विधायक थे।
- BJP उम्मीदवार ने यहां मजबूत बढ़त बना ली है, जिससे AAP के लिए यह सीट बचाना मुश्किल होता जा रहा है। बता दें कि इस सीट से रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी) 28000 वोटों से अधिक के अधिक के अंतर से आगे चा रहे हैं।
- पटपड़गंज सीट को हमेशा से AAP का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार BJP ने जोरदार मुकाबला देते हुए AAP को पीछे धकेल दिया है।
6. जितेन्द्र सिंह शंटी (शाहदरा सीट – पीछे चल रहे हैं)
- AAP के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह शंटी शाहदरा सीट से पीछे चल रहे हैं।
- शाहदरा पर BJP इस बार मजबूत स्थिति में है, उनके नेता संजय गोयल 5000 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं और वहीं AAP यहां कमजोर होती नजर आ रही है।
- BJP उम्मीदवार ने शाहदरा में वोटों का अच्छा खासा अंतर बना लिया है, जिससे AAP के लिए यह सीट जीतना मुश्किल हो सकता है।
7. सोमनाथ भारती (मालवीय नगर सीट – पीछे चल रहे हैं)
- AAP के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती भी मालवीय नगर सीट से पीछे चल रहे हैं।
- यह सीट AAP के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है, लेकिन इस बार BJP के उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी चुनौती दी है। BJP के सतीश उपाध्याय 1900 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं
- अगर यही रुझान जारी रहे, तो सोमनाथ भारती भी अपनी सीट गंवा सकते हैं।