India Economic Rank: भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ी खबर सामने आई है। अर्थव्यवस्था में भारत ने ब्रिटेन को भी पछाड़ दिया है। बता दें कि भारत अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पछाड़ते हुए 5वें स्थान पर आ गया है। वहीं ब्रिटेन अब 6ठें स्थान पर है। भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। एक दशक पहले भारत इस तालिका में 11वें स्थान पर था।
India Economic Rank: अर्थव्यवस्था की इस रैंक में और आगे बढ़ेगा भारत
ब्लूमवर्ग की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 2021 की आखिरी तिमाही में भारत ने ब्रिटेन को इस रेस में पिछे छोड़ा है। IMF (International Monetary Fund) के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही भारत ने ये बढ़त और मजबूत की है। वहीं इन आकड़ो में और बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। नॉमिनल कैश में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 अरब डॉलर बताया गया है वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 अरब डॉलर पर रहा है। ब्रिटेन की आने वाली सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती होने वाली है। क्योंकि नई सरकार के लिए महंगाई और सुस्त अर्थव्यवस्था को संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना होगा।

बता दें कि अर्थव्यवस्था की इस रेस में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी पहले 4 स्थानों पर है और पांचवें स्थान पर अब भारत आ गया है। जो एक बड़ी खुशखबरी है। इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि भले ही दुनिया भर की अर्थव्यवस्था मंदी की मार झेल रही है, लेकिन भारत कई तमाम परेशानियों के बावजूद तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में सबसे तेज गति से इस मुकाम को हासिल किया है।
संबंधित खबरें:
- Share Market: ग्लोबल मार्केट के असर से कारोबार धड़ाम, BSE Sensex 531 अंक लुढ़का
- India GDP Rate: भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 13.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी GDP