ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सूरजपुर में ग्रीन मेन्शन सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ये लोग आठ हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने बिल्डरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना है कि बिल्डरों ने अभी तक उनके अपने मकान की रजिस्ट्री तक नहीं करवाई है। जिससे वो अपने मकान में किरायेदार की तरह रह रहे हैं। लोगों का ये भी आरोप है कि बिल्डर अपने गुर्गों के साथ और पुलिस की सांठगांठ से उनके मामले को दबा रहा है।