International Day of Peace 2021:अफगानिस्तान (Afghanistan) में जनता डर के साये में जी रही है। देश में तालिबान की सरकार बनने के बाद पड़ोसी देशों पर खतरा मंडराने लगा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) अपने हम साए भारत पर दांत गड़ाए बैठा है। इराक और सीरिया (Iraq and Seriya) के हाल से दुनिया रूबरू है। इन सभी बुरे हालातों के बीच दुनिया आज विश्व शांति दिवस (International Day of Peace) मना रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1981 में इसे मनाए जाने की घोषणा की थी
हर साल 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का दो मुख्य उदेश्य है। पहला कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं दूसरा हमें शांति से जीना चाहिए और शांति को बढ़ावा देने चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर के तमाम देशों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने, अंतर्राष्ट्रीय युद्धों को खत्म करने और देशों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विश्व शांति दिवस की स्थापना की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1981 में इसे मनाए जाने की घोषणा की थी
इसे पहली बार साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। जिसके बाद 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने साल 2002 से इसे 21 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से लेकर अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।
“एक समान और सतत विश्व के लिए बेहतर रिकवरी”
हर साल विश्व शांति दिवस को थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल भी इसे एक थीम दी गई है। वह है “एक समान और सतत विश्व के लिए बेहतर रिकवरी”।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हर साल संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाई जाती है। यह घंटी अफ्रीका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है। ।आज के दिन विश्व शांति दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र संगठन से लेकर कई अन्य संगठन कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
यह भी पढ़ें:
#WorldLionDay: एक शेर की उम्र होती है 20 साल, 90 फीसदी शिकार करती हैं शेरनियां
Hindi Diwas 2021: जानें 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता हैं हिंदी दिवस