Serial Killer: राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने बच्चों के सीरियल किलर और रेपिस्ट रविंद्र कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।रविंद्र कुमार पर 2008 से 2015 तक 30 बच्चों के साथ रेप करके मर्डर करने का आरोप है।आरोपी ने 2015 से लेकर 2018 तक करीब 30 बच्चों को शिकार बनाया।लड़की के मर्डर के मामले में अब अदालत का फैसला आया है।उसे दोषी करार दिया है। वो 2015 से जेल में बंद है। पूछताछ में उसने ये बताया कि 2008 से लेकर 15 तक उसने 30 से ज्यादा बच्चों को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में आरोपी को कब फांसी होगी, इसका इंतजार रहेगा। जांच के दौरान पता लगा कि इसमें से 14 मामले दिल्ली के थे। दिल्ली के अलावा आरोपी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, और गाजियाबाद में वारदातों को अंजाम दिया।
मासूमों के साथ दुष्कर्म, कुकर्म और हत्या करने वाला रविन्द्र कुमार नशा करते ही हैवान बन जाता था। नशा करते ही उस पर सनक सवार हो जाती थी। उसके सामने जो भी मासूम (लड़की या लड़का) आता। वह उसे उठा लेता था।जब-जब वह नशा करता था वह वारदात को अंजाम देता था।
Serial Killer: नशे में देता था वारदात को अंजाम
Serial Killer: पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा, शराब और स्लोचन का नशा करता था। कई बार वह तीनों चीजों का नशा एक साथ करता था।उसने ज्यादातर वारदातें दिल्ली, हरियाणा के फरीदाबाद, उत्तरप्रदेश के नोएडा, गंजदूदूवारा, बंदायू और सिकंदराराव में की हैं। आरोपी का साइकोजिकल प्रोपाइल तैयार किया जा रहा है।आरोपी नशे में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी मासूमों के साथ दुष्कर्म और कुकर्म करता था। मासूम जब रोने लगता तो वह उन्हें मुंह दबाकर मार देता था।
Serial Killer: NCR में दिया वारदातों को अंजाम
Serial Killer:दिल्ली में आरोपी रविंद्र कुमार का परिवार बाहरी दिल्ली के उत्सव विहार, बेगमपुर में रहता है।परिवार में चार भाई और माता मंजू देवी व पिता ब्रहनंद है।आरोपी बचपन से ही दिल्ली में रहता है। रविंद्र का परिवार मूलरूप से गंजडुडबारा, कासगंज का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार उसका परिवार बहुत पहले ही दिल्ली आ गया था।नोएडा में वह मजदूरी करता था और वहां रहता था। नोएडा में इसने सेक्टर 73 और 76 में वारदातों को अंजाम दिया था।फरीदाबाद- फरीदाबाद में रविन्द्र के मामा रहते हैं। आरोपी मामा के पास जाता रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार था, कि उसने फरीदाबाद में कई वारदातें की हैं।
संबंधित खबरें