Black Diamond Apple: यूं तो हम लोग लाल और हरे रंग के सेब अक्सर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी काले सेब के बारे में सुना है। काले रंग के सेब देखने में तो काफी सुंदर होते ही है। इसके अलावा ये काले सेब स्वाद में भी गजब होते हैं। हालांकि ये सेब मार्केट इतनी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इन खास सेब को अंग्रेजी में ब्लेक डायमंड एप्पल कहा जाता है। क्यों ये देखने में बिलकुल काले हीरे की तरह होते हैं और चमकते हैं। इसकी खेती भी हर जगह नहीं की जा सकती है। ये कुछ खास जगह और मौसम में ही उगाए जाते हैं।

दिखने में सुंदर और स्वाद से भरपूर ये काले सेब काफी ठंड़ी जगहों पर ही उगाए जाते हैं। काले सेब के पेड़ को फिलहाल भूटान और तिब्बत के कुछ इलाकों में देखा गया है। आम सेब की तरह न होने की वजह से यह सेब काफी महंगा होता है। इस एक सेब की कीमत 1000 से 1500 रुपए है। एक खास किस्म की प्रजाति का है जिसको हुआ नियू कहा जाता है। इसके अंदर मौजूद गुण इन सेबों को बेशकीमती बनाते हैं।
Black Diamond Apple: जानें काले सेब के फायदे
लाल और हरे सेब में तो कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से डॉक्टर इन्हें रोज खाने की सलाह देते हैं। लेकिन काले सेब के भी कई अनगिनत फायदे हैं। इन सेब में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इससे शरीर में किसी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होता है। इसके अलावा यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। काले सेब आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Black Diamond Apple: कहां होती है इसकी खेती
Black Diamond Apple: लाल सेब से इतर इसकी खेती ठंडी जगह होती है। इसे हर कहीं नहीं उगाया जा सकता है। खासकर गर्म जगहों पर इसकी उपज नहीं होती है। लेकिन काले सेब की खेती भूटान और लद्दाख में कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो भूटान और लद्दाख के किसानों से बात कर वहां बड़ी मात्रा में इसकी खेती करा सकते हैं। यह एक बेहतर कारोबार का साधन हो सकता है। क्योंकि बाजार में इसे बहुत कम लोग जानते हैं। अगर कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराई जाए तो काले सेब का व्यापार काफी बढ़ सकता है और लोगों तक यह आसानी से पहुंच सकता है।
संबंधित खबरें…
Turkiye में किसी भी नेता को नहीं मिला बहुमत, दोबारा राष्ट्रपति चुनाव की संभावना