Holi 2023: देशभर में आज यानी गुरुवार को होली की धूम मची है।सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को रंग,गुलाल का टीकाकर शुभकामनाएं दीं। होली के मौके पर देश के कोने-कोने में अलग अंदाज में होली मनाई जा रही है।उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से लेकर उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में होली मनाई जा रही है।
कहीं फूल तो कहीं पानी और रंगों के साथ होली मनाई जा रही है।भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में चारों तरफ होली की धूमधाम है, लेकिन इस बार कुछ खास और अलग अंदाज में मथुरा में होली मनाई जा रही है।इस बार अलग जज्बा देखने को मिल रहा है।बरसाने में सदियों पुरानी लठमार होली खेलने के लिए श्री कृष्ण के नंद गांव से हुरियारे राधा रानी के गांव बरसाना पहुंचे हुए हैं। मथुरा में लठमार होली को देखने के लिए लोग देश विदेश से आ रहे है..देखें कैसे खेली जा रही है इस साल होली इस रिपोर्ट में ..

पुणे में होली की धूम
पुणे में लोगों पर रंगों का खुमार चढ़ने लगा है। यहां सुबह से लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं।इसके साथ ही रंगों के उत्सव का जमकर आनंद भी ले रहे हैं।
दक्षिण में मनाया या पोंगल
केरल के तिरुवनंतपुरम में हजारों महिलाओं ने अट्टुकल पोंगल मनाया।ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान को गुड़ और चावल से बना प्रसाद अर्पित किया जाता है।
उदयपुर में विदेशियों पर चढ़ा होली का खुमार
Holi 2023: राजस्थान के उदयपुर में होली के मौके पर विदेशियों ने भी खूब मस्ती की।यहां पर होली के रंगारंग गीतों पर विदेशी पर्यटक लोककलाकारों के साथ खूब झूमे।
संबंधित खबरें
- गर्मियों की तैयारी! पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता
- International Women’s Day 2023: देशसेवा में समर्पित खास महिलाएं, जिन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में छूए नए आयाम