रूस-यूक्रेन युद्ध की बरसी से ऐन पहले कीव पहुंचे Biden, जानिए क्‍या है इस यात्रा के मायने ?

Biden:

0
182
Biden in Ukraine Visit News
Biden in Ukraine Visit News

Biden:यूक्रेन पर रूस के हमले को 1 वर्ष पूरा होने जा रहा है।इससे ऐन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक कीव पहुंच गए।उनके अचानक आगमन से हर कोई भौंचक्‍का है।मालूम हो कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूएस प्रेजीडेंट की यह पहली यूक्रेन यात्रा है।

जानकारी के अनुसार बाइडेन पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज दुदा से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह अचानक यूक्रेन पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कीव के दौरे के दौरान यूक्रेन को 500 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा भी कर सकते हैं।जो बाइडन ने कई मौकों पर इस बात का ऐलान भी कर चुके हैं कि वह यूक्रेन के साथ हर कीमत पर खड़े रहेंगे।इससे यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी।

joe min 1
US President Jo Biden in Kyiv .

Biden:24 फरवरी 2022 को हुआ था जंग का आगाज

Biden in Ukraine
Russia-Ukraine War

Biden: मालूम हो कि 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के मध्‍य युद्ध शुरू हुआ था।इसकी बरसी अब नजदीक ही है। बाइडन यूक्रेन के बाद म्‍यूनिख जाएंगे और सुरक्षा सम्‍मेलन में भाग लेंगे।

Biden: हवाई हमलों के सायरन से गूंजा आकाश

Biden Visit to Ukrine
Russia Ukraine War

Biden:बाइडन के अचानक कीव पहुंचने पर यहां का आसमान हवाई हमलों के सायरन से गूंज उठा।यूक्रेन पर हमले के बाद से ही यूएसए उसके साथ खड़ा रहा है।इस दौरान रूस को अलग-थलग करने के लिए प्रतिबंध भी लगाए।

अमेरिका ने यूक्रेन को अत्‍याधुनिक हथियारों से लेकर सैन्‍य उपकरण भी उपलब्‍ध करवाए।ऐसे में बाइडन का ये दौरान बेहद अहम माना जा रहा है।यूक्रेन की मदद पर रूस कई बार एतराज भी जता चुका है।

संबंधित खबरें