Lalu Prasad Yadav: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 फरवरी को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से भारत लौटेंगे। लालू के आने की जानकारी खुद उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर के दी है।
Lalu Prasad Yadav: रोहिणी आचार्या ने दी जानकारी
रोहिणी आचार्या ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ कर आप सबों के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा। पापा को स्वस्थ्य रखना अब आप सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए’।

दरअसल लालू यादव पिछले साल दिसंबर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर गए थे। इसके बाद वहां उनका ऑपरेशन हुआ। बता दें कि लालू यादव को किडनी उनकी दूसरी बेटी रोहणी आचार्य ने दिया था। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में 5 दिसंबर को लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या का ऑपरेशन किया गया था।
संबंधित खबरें…
- Lalu Prasad Yadav: चारा घोटाला के डोरंडा मामले में Lalu Prasad Yadav दोषी करार, सजा का नहीं हुआ है ऐलान
- Lalu Prasad Yadav: चारा घोटाला के डोरंडा मामले में Lalu Prasad Yadav दोषी करार, सजा का नहीं हुआ है ऐलान