सर्दियों में त्वचा का हाल बेहाल हो जाता है। अच्छी खासी स्किन भी खराब दिखती है। चेहरे के सबसे नाजुक हिस्से पर सर्दियां अच्छे से वार करती हैं। होंठ फटने लगते हैं। हर समय स्किन निकलती है। खून भी आता है। ये सब पानी की कमी के कारण होता है। ठंड में हम अक्सर पानी कम पीते हैं। जिसके कारण शरीर में नमी की कमी होती है। इन सर्दियों में अपने होंठ को खूबसूरत और नर्म बनाना है तो खूब सारा पानी पीएं साथ ही नीचे बताएं टिप्स पर ध्यान दें।
होंठ को दें नमी

शरीर की तरह होंठ को भी नमी की जरूरत होती है। होंठ को नमी देने के लिए पानी, जूस, फल और सब्जियों को जमकर खाएं। घर से निकलते समय एसपीएफ युक्त लिप ग्लॉस लगाएं।
मेट लिपस्टिक नहीं क्रीम से भरपूर लिपस्टिक लगाएं

फटे और रूखे-सूखे होंठ के लिए ग्लिसरीन भी घरेलू औषधि के रूप में उपयुक्त है। ग्लिसरीन को होंठ और आंखों के पास वाले हिस्सों पर लगांए। अगर आपके होंठ रूखे हैं तो फिर मेट लिपस्टिक लगाने की बजाय क्रीम से भरपूर लिपस्टिक लगाएं।
शिया बटर और नारियल का तेल

दिन में भी होंठ पर शिया बटर लगाएं। इसमें एसपीएफ के गुण भी होते हैं। इससे होंठ को पोषण मिलता है। सर्दियों में होंठ को रूखेपन और फटने से बचाने के लिए नियमित रूप से नारियल तेल लगाएं। होठों को अंदर से पोषण देने के लिए नाभि पर भी नारियल तेल लगाया जा सकता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट भी जरूरी

विटामिन-ई युक्त लिप बाम एंटी-ऑक्सीडेंट के बढ़िया स्रोत होते हैं और होंठ को मुलायम और गुलाबी बनाए रखते हैं। सर्दियों में फटे होंठों की एक वजह डेड स्किन भी होती है। इसलिए होंठों को स्क्रब करना जरूरी है। इसके लिए आप शहद और चीनी से स्क्रब बना सकते हैं। शहद होंठ की कोमलता भी बरकरार रखता है।