Happy Makar Sankranti 2023: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो यह घटना संक्रमण या संक्रांति कहलाती है। इसे पोंगल और खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती है।
Happy Makar Sankranti 2023 Wishes: खास अंदाज में दोस्तों और रिश्तेदारों को करें विश
संक्रांति का नामकरण उस राशि से होता है, जिस राशि में सूर्य प्रवेश करता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार मकर संक्रांति में पुण्यकाल का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यदि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश शाम या रात्रि में होता है तो पुण्यकाल अगले दिन के लिए स्थानांतरित हो जाता है। मकर संक्रांति के दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और एक दूसरे को तिल के लड्डू बांटते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास फील करवाना चाहते हैं, तो इन मैसेज को जरुर भेजें।
खिले-खिले चावल, उड़द की दाल,
घी की खुशबू, आम का अचार,
दही बड़े की महक और अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको खिचड़ी का त्योहार
काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी
टूटे ना कभी डोर विश्वास की
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की.
हैप्पी मकर संक्रांति 2023
तिलकुट की खुश्बू,
दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको
नया साल का पहला त्योहार
इस साल की मकर संक्रांति
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी
मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची
इसी कामना वाली है मकर संक्राति
पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना!
हैप्पी संक्रांति 2023!
यह भी पढ़ें:
14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी Makar Sankranti 2023? जानिए इसके अलग-अलग नाम और महत्व