पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में है आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है फिल्म की शूटिंग इजराइल में हो रही है और आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को अक्सेप्ट कर चुके हैं। दोनों के परिवार वाले भी इस कपल के रिश्ते को अपनी मंजूरी देते दिखाई दिए हैं। इतना ही नहीं अब आलिया भट्ट शादी से पहले ही रणबीर कपूर की फैमिली का भी हिस्सा बन चुकी हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए अपने फैमिली सोशल ग्रुप में ऐड कर लिया है। इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। रणबीर का यह कदम आलिया और उनके स्ट्रॉन्ग होती रिलेशनशिप को दिखाता है।

Ranveer 01बता दें कि, हाल ही में महेश भट्ट ने भी आलिया के रणबीर को डेट करने की बात पर मुहर लगाई थी। उन्होंने रणबीर को अच्छा लड़का बताते हुए कहा था कि उनकी बेटी आलिया और कपूर खानदान के लाड़ले की रिलेशनशिप का क्या भविष्य है यह दोनों ही तय कर सकेंगे। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाएंगे। इसके लिए वे दोनों न्यू यॉर्क जाएंगे जहां ऋषि कपूर का इलाज चल रहा है। नीतू कपूर भी उनके साथ हैं। ऐसे में आलिया इस खास मौके को रणबीर की फैमिली के साथ मनाती दिखेंगी।

स्टार स्क्रीन अवार्ड में रणवीर और आलिया की धूम

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टार स्क्रीन अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। मुंबई में 25 वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में रणवीर सिंह को उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेताका पुरस्कार दिया गया है। आलिया को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

Ranveer 02 4बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। इसी फिल्म के लिये गजराव राव बेस्ट एक्टर मेल के पुरस्कार से नवाजे गये। इस दौरान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का टशन दिखा। रणवीर, दीपिका पादुकोण, सलमान ख़ान, अलिया भट्ट, रेखा और गुलज़ार की उपस्तिथि ख़ास रही। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘स्त्री’ को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here