विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन  गूगल ने सोमवार को अपने डूडल में ग्रीक प्रोफेसर माइकल डर्टोजस को याद किया है। माइकल डर्टोजस का आज यानी 5 नवबंर को 82वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर गूगल ने हर बार की तरह उन्हें सम्मानित करते हुए एक खास डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। इस डूडल में डर्टोजस के कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में किए गए काम को दिखाया गया है। गूगल ने डूडल में डर्टोजस का एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में डर्टोजस एक हाथ में चॉक लिए हुए और दूसरा हाथ जेब में डाले हुए नजर आ रहे हैं। इस के साथ ही वे इस डूडल में पढ़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कार्टून में कंप्यूटर से जुड़े अन्य उपकरणों को भी शेयर किया गया है।

माइकल डर्टोजस का जन्म 5 नवबंर 1936 को ग्रीक के एथेंस में हुआ। उन्होंने एथेंस कॉलेज से ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की, फिर एमआईटी से पीएचडी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की। डर्टोजस मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर रहे थे। इसके अलावा वह एमआईटी लैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच बतौर डायरेक्टर भी रहे। उन्होंने माइर्विन सी लेविस और डॉक्टर हबर ग्राहम के साथ मिलकर कंप्यूटेक, Inc. जैसी टेक्लोलॉजी को भी बनाया था। कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में काफी लंबे समय तक काम करने के बाद 27 अगस्त 2001 को अमेरिका में उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि वो माइकल डर्टोजस ही थे जिन्होंने काफी समय पहले कहा था कि आगे जाकर कंप्यूटर लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बनेगा और रोजाना काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। डर्टोजस ने पहले ही भविष्यवाणी कर बता दिया था कि कंप्यूटर इंसानों के लिए कितना मददगार हो सकता है। ये आधुनिक मशीन इंसानों के बहुत काम आ सकती है। डर्टोजस ने ही अपने निजी कंप्यूटर के बारे में बताया था कि यह अपनी क्षमता से ज्यादा काम करता है। इंटरनेट के अविष्कारक सर टिमोथी जॉन बर्नर्स-ली के भर्ती के दौरान उन्होंने कंप्यूटर के भविष्य को सालों पहले देखते हुए बता दिया था कि इंटरनेट कैसे लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here