भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई इटली के लेक कोमो में आनंद पीरामल के साथ संपन्न हुई। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई शाही अंदाज में धूमधाम से पूरी हुई।
ईशा अंबानी की सगाई पूरी तरह इंग्लिश वेडिंग जैसी रही। ईशा पर बेबी पिंक रंग की गाउन तो आनंद पीरामल शेरवानी पर शेरवानी लुक खूब जचा। पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामकर ईशा वेन्यू में पहुंचीं और फिर आनंद उन्हें अपने साथ स्टेज पर ले गए।
इस सेरेमनी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शिरकत करने इटली पहुंचे। आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे इंगेजमेंट सेरेमनी के साक्षी बने। सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इस रॉयल सेलिब्रेशन का नजारा साफ देखा जा सकता है।
वहीं अब एक नया वीडियो ईशा अंबानी और उनके पिता मुकेश अंबानी का आया है। मुकेश अंबानी ने इस समारोह में व्हाइट कलर का सूट पहन रखा है। वह अपने बेटी का हाथ थामकर आते हैं और फिर अपने होने वाले दामाद के हाथों में ईशा का हाथ दे देते हैं।
आपको बता दें कि आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। फिलहाल आनंद पीरामल रियल्टी का काम देखते हैं। पीरामल ग्रुप की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुछ संपत्ति 72 हजार करोड़ रुपए है। आनंद के पिता अजय पीरामल पीरामल ग्रुप व श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन हैं। इन दोनों ग्रुप का मार्केट कैप 95 हजार करोड़ रुपए (13.12 अरब डालर) है। अकेले पीरामल ग्रुप का ही मार्केट कैप 72,500 करोड़ (10 अरब डॉलर) का है।