देशभर में इन दिनों गणपति महोत्सव की धूम है। हर कोई गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहा है मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाने वाले इस पर्व से बॉलीवुड भी अछूता नहीं। बॉलीवुड भी पूरी तरह से गणपति के रंग में रंग गया है। तमाम फ़िल्म स्टार्स अपनी अपनी तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इन सबके बीच चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी गणपति दर्शन के लिए पहुंची। ऐश्वर्या के साथ उनकी मॉम और बेटी आराध्या भी थीं। इससे पहले भी कई बार ऐश्वर्या अपनी मॉम और बेटी के साथ मंदिर पहुंचती रही हैं। ऐश्वर्या अक्सर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी जाती रही हैं। बहरहाल, इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये सभी कितने उत्साहित नज़र आ रहे हैं। क्यूट आराध्या अपनी एक सहेली का हाथ थामे चल रही हैं।
ट्रेडिशनल ड्रेसअप में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या राय वाइट सूट सलवार-सूट पहने नजर आईं। इस लुक में ऐश्वर्या बिल्कुल भक्ति में डूबी लग रही हैं।
ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या ओरेंज कलर के सूट में गणपति के दर्शन में करने पहुंची। नन्हीं आराध्या इस तरह के ट्रेडिशनल ड्रेस में कम ही दिखती हैं! आराध्या आज देश की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से हैं और मॉम ऐश्वर्या के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
अक्सर इवेंट के दौरान स्टार्स की मौजूदगी से भीड़ काफी बढ़ जाती है। कुछ ऐसा नजारा ऐश्वर्या राय के पहुंचने के बाद मंदिर में दिखा। यहां मौजूद तमाम फैंस और भक्त काफी उत्साहित नज़र आये। ऐश्वर्या भी भीड़ के बीच परेशान नजर आईं।
बता दें हाल ही में ऐश्वर्या राय अमेरका से लौटीं है।. उन्हें वहां एक इवेंट में मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से नवाजा गया। बहरहाल, ऐश्वर्या राय बच्चन के फ़िल्मों की बात करें तो हाल ही में आप सभी ने उन्हें अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फ़िल्म ‘फन्ने ख़ान’ में देखा था। हालांकि यह फ़िल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी थी।