रांची में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। रांची के हरमू की रहने वाली एक लड़की को इस्लाम कुबूल करवाया गया। लड़की को बीआईटी के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया था। इसके बाद लड़की को धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। लड़की के भाई की कनपटी पर पिस्टल भी लगा दिया गया था। लड़की के भाई ने बताया कि 22 अगस्त को लड़की को भगाया गया जिसके बाद 24 अगस्त को लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका निकाह करवाया गया।
बता दे की लड़की जब घर में वो पूजा करती थी तो उसे मना कर दिया जाता था। इस मामले में परिजन ने सुखदेव नगर थाने में FIR दर्ज करवाया गया। इसके बाद सात सितंबर को कोर्ट में 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज किया गया। इसमें लड़की के साथ में रहने की भी बात कही गई है।
लड़की के परिजनों का कहना है कि ये बयान उस पर दबाव डालकर दिलाया गया था. साथ ही लड़की की मां ने फिर से बयान दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लग रहा है। फिलहाल लड़की अपनी मां के साथ रह रही है।